मवेशियों को ले जा रहा पिकअप दुघर्टनाग्रस्त

जबलपुर:माढ़ोताल थाना अंतर्गत पाटन बायपास व अंधमुक बायपास के बीच दुघर्टनाग्रस्त पिकअप में क्रूरता पूर्वक आठ मवेशी मिले। जिन्हें वाहन में ठूस ठूस कर लें जाया जा रहा था। पुलिस ने पशु कू्ररता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर पिकअप को जप्त कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मनीष विश्वकर्मा पिता शोभाराम विश्वकर्मा 33 वर्ष निवासी प्रोफेसर कॉलोनी ने सूचना दी कि वह गौ रक्षा समिति का अध्यक्ष है।

परिचित शहजाद कटारे निवासी पोनार अमरवाडा जिला छिन्दवाडा, स्कीम न. 65 निर्माणाधीन रोड के पास पाटन बायापस व अंधमूक बायपास के बीच माढोताल की गाड़ी क्रमांक एमपी 10 सीए 8657 को पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेड वी 7690 ने टक्कर मारकर क्षति पहुंचाई। सूचना पर पहुंचा तो देखा कि पिकअप वाहन रोड किनारे खडी थी जिसमें झांककर देखा तो मवेशी भैंस भरे हुए थे जिनके पैर बंधे हुए थे।

सूचना पर पुलिस पहुंंची और पिकअप से कुल आठ मवेशी निकाले गए। वाहन में क्रूरता तरीके से भैंसो को भरकर ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आशीष दुबे पिता स्व. रम्मूलाल दुबे 32 वर्ष, प्रवीण दुबे पिता लक्ष्मीप्रसाद दुबे 47 वर्ष दोनों निवासी दुर्गा नगर अधारताल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है ।

Next Post

कन्या छात्रावास में घुसा संदिग्ध युवक, दहशत में आई छात्राएं

Tue Jan 6 , 2026
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगानगर कन्या छात्रावास में बीती रात एक संदिग्ध युवक घुस गया। जिससे छात्राएं दहशत में आ गई। पुलिस ने वार्डन की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति शीला शैलवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आदिवासी कन्या छात्रावास गंगानगर गढा में […]

You May Like