कन्या छात्रावास में घुसा संदिग्ध युवक, दहशत में आई छात्राएं

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गंगानगर कन्या छात्रावास में बीती रात एक संदिग्ध युवक घुस गया। जिससे छात्राएं दहशत में आ गई। पुलिस ने वार्डन की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति शीला शैलवास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आदिवासी कन्या छात्रावास गंगानगर गढा में वार्डन के पद पर पदस्थ है। छात्रावास में डयूटी पर थे, हास्टल की छात्राओं को भोजन कराकर अपने आफिस छात्रावास में बैठी थी, रात्रि करीब 8.30 बजे रात्रि को छात्रावास की छात्राए जोर जोर से आवाज करने लगी मैडम जल्दी आओ, कमरा नं0 01 में कोई घुसा हुआ है.

तब आवाज सुनकर वह एवं एससी सीनियर कन्या छात्रावास की मैडम श्रीमति चंद्रकांता शुक्ला छात्रावास के कमरा नं. 01 तरफ गए तो वहां पर मोबाइल की चार्ट से रोशनी किए, तब वहां से सुनील बर्मन बाहर निकलकर भाग गया, रूम के दरवाजा का कुंदा टूटकर उखडा हुआ था। कमरे के अंदर रखा सामान पेटी बिस्तर का सामान बिखरा हुआ पडा था, छात्रावास के कमरा नं 01 की छात्राएं शीतकालीन अवकाश पर गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट पर सुनील बर्मन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हराया और सीरीज भी जीती

Tue Jan 6 , 2026
बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका) (वार्ता) किशन सिंह (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी (68) की विस्फोटक और अभिज्ञान कुंडू (नाबाद 48) रनों की पारियों की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने सोमवार को वर्षा प्रभावित दूसरे यूथ वनडे में 21 गेंदे शेष रहते दक्षिण अफ्रीका […]

You May Like