दीपावली पर पुलिसकर्मी को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के घर उपहार ले जाने पर लगी रोक

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दीपावली के अवसर पर कोई भी पुलिसकर्मी या अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आवास पर उपहार, मिठाई या फूल लेकर न जाए।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी इस सर्कुलर में कहा गया है कि इस निर्देश का उल्लंघन अनुशासनहीनता मानी जाएगी और इसे प्रतिकूल दृष्टि से देखा जाएगा। यह आदेश जिला पुलिस उपाधीक्षक (डी.सी.पी.) मुख्यालय-द्वितीय बी. भारत रेड्डी द्वारा जारी किया गया है। सर्कुलर में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि “सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निवास पर किसी भी प्रकार के उपहार या फूलों के गुलदस्ते के साथ या बिना उनके भी न जाएं।”
इसे सभी विशेष आयुक्तों, संयुक्त आयुक्तों, अतिरिक्त आयुक्तों, उपायुक्तों, सहायक आयुक्तों और पुलिस मुख्यालय में तैनात सभी निरीक्षकों को भेजा गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह निर्देश विभाग में पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है ताकि त्योहारी अवसरों पर किसी प्रकार की अनुचित लेन-देन या औपचारिकता को रोका जा सके। दिल्ली पुलिस हर वर्ष त्योहारों के मौके पर ऐसे दिशा-निर्देश जारी करती रही है, जिससे विभागीय आचरण पर किसी भी तरह का प्रश्न न उठे।

Next Post

न्याय पाने को भटक रहा है पूरन कुमार का परिवार : प्रियंका

Tue Oct 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि आत्महत्या करने वाले हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिवार के सदस्य न्याय पाने के लिए दर दर भटक रहे हैं लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। श्रीमती वाड्रा ने मंगलवार […]

You May Like