नरसिंहगढ़: नरसिंहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बड़ोदिया तालाब से नरसिंहगढ़ रोड हाईवे तक आने वाले मार्ग का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. मार्ग में आने वाले नाले पर पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसमें मापदण्डो को दरकिनार करते हुए पुल की चौड़ाई कम की जा रही है. इसको लेकर एक आवेदन एसडीएम को देते हुए स्वीकृत आदेश अनुसार ही पुल की चौड़ाई रखने की मांग की है.
एसडीएम नरसिंहगढ़ को दिए आवेदन में कहा है कि ग्राम बड़ोदिया तालाब से हाईवे तक जाने वाले मार्ग पर स्थित नाले पर पुल का निर्माण किया जा रहा है. निर्माण की स्वीकृत आदेश में 18 फीट चौड़ाई पुल की होना है लेकिन इसकी चौड़ाई 9 फीट की जा रही है. जिसके कारण बारिश के दिनों में आवागमन में भारी परेशानी के साथ ही पानी भराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा.
धनसिंह पिता रामसिंह राजपूत के द्वारा सौंपे आवेदन में कहा है कि इसकी जांच कर स्वीकृत अनुसार पुल की चौड़ाई 18 फीट करवाई जाये ताकि आने वाले दिनों में किसी तरह की कोई समस्या का सामना नागरिकों को नहीं करना पड़े.
