छतरपुर: दामोदर यादव की प्रस्तावित सभा के विरोध में हिंदू गौसेवकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार, 27 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे शहर के छत्रसाल चौक पर बड़ी संख्या में गौसेवक एकत्रित हुए और दामोदर यादव के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दामोदर यादव के पुतले पर कालिख पोती और बाद में पुतला जलाकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे उनकी सभा का विरोध करते हैं और प्रशासन से कार्यक्रम को लेकर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिसने स्थिति पर नजर बनाए रखी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और बाद में प्रदर्शनकारी वहां से हट गए।
Next Post
फायर आर्म्स समेत बदमाश पकड़ाया
Fri Feb 27 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज पुलिस ने एक बदमाश को फायर आर्म्स, चार कारतूस के साथ पकड़ा है। टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि जीरो डिग्री के पास घेराबंदी कर सोनू उर्फ बटैया पिता राजू रैकवार 26 वर्ष निवासी गली नम्बर 4 उजार पुरवा को पकड़ा गया जो तलाशी लेने पर कमर […]

You May Like
-
2 months ago
टकलू बमबाज गिरफ्तार