RSS के शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत का ग्लोबल आउटरीच टूर 

 

टोरंटो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन देशों के विशेष ग्लोबल आउटरीच दौरे पर हैं। 25 अगस्त से शुरू हुआ यह दौरा सितंबर के पहले सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान मोहन भागवत अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में प्रवासी भारतीयों, हिंदू समुदायों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों से संवाद कर रहे हैं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ में हजारों प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने के बाद मोहन भागवत कनाडा पहुंचे, जहां टोरंटो में ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। अब उनके दौरे का अगला पड़ाव ब्रिटेन है, जहां लंदन में भारतीय मूल के लोगों और युवाओं से संवाद का कार्यक्रम है।

RSS के 100 साल पूरे होने के मौके पर पहली बार आयोजित इस तरह के तीन देशों के ग्लोबल आउटरीच टूर को संघ की अंतरराष्ट्रीय पहुंच बढ़ाने और दुनिया भर में बसे भारतीय समुदाय से जुड़ने की बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

Next Post

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 % होना गर्व का विषय : सीएम डॉ यादव 

Tue Sep 1 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से भारत विश्व की सबसे तेज गति से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में गिना जाने लगा है। अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

You May Like

मनोरंजन