भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) आज विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच बनकर उभरी है। उन्होंने इसे अंत्योदय के संकल्प को साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्रदेश की ओर से आभार व्यक्त किया।
उधर, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिख धर्म के तृतीय गुरु, गुरु अमरदास के प्रकाश पर्व पर भी श्रद्धापूर्वक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु अमरदास ने सेवा, परोपकार और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए पहले पंगत फिर संगत की परंपरा को मजबूत किया तथा समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाकर नारी सम्मान को सर्वोच्च स्थान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा देने में प्रेरणास्रोत हैं।
