पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा को लेकर पुलिस ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

तेंदूखेड़ा/दमोह। 9 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाली बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।पुलिस ने तेंदूखेड़ा कथा स्थल तक आने वाले मार्गों का निरीक्षण कर भीड़ और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों से जानकारी ली।

इसी दौरान वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मार्ग और कथा स्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसडीओपी अर्चना अहीर, तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, डीएसपी सतीश राठौर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने आयोजकों को पार्किंग, बैरिकेडिंग, एंबुलेंस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Next Post

सड़क पर गड्ढे या गड्डों में सड़क !

Sat Aug 29 , 2026
कटनी। जिले में जर्जर सड़कें अब केवल शहर की समस्या नहीं रह गई हैं। नगर निगम सीमा के चाका से झिंझरी तक उखड़ी मुख्य सड़क हो या जिले के बहोरीबंद, रीठी, बड़वारा, ढीमरखेड़ा और विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण मार्ग, खराब सड़कों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। हालत यह […]

You May Like