डेढ़ लाख की शराब के साथ दो तस्कर पकड़ाए

जबलपुर। पाटन पुलिस ने दो शराब तस्करों को दबोचा है जिनके कब्जे से 33 पेटी में 1650 पाव देशी शराब जप्त की गई है। पुलिस के मुताबिक कटरा बेलखेड़ा बस स्टेण्ड में घेराबंदी कर सुखेदव सिंह लोधी पिता स्व.मेन सिंह 30 वर्ष व शुभम सिंह लोधी पिता हल्ले सिंह लोधी 20 वर्ष दोनों निवासी कटरा बेलखेड़ा पाटन को उस वक्त दबोचा गया जब दोनों शराब बेचने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों के कब्जे सेे कुल 33 पेटी में कुल 1 हजार 650 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये की रखी मिली। जिसे जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Next Post

नोखा के इंजन में आग लगी कुछ समय में ही आग पर काबू भी पा लिया गया

Thu Oct 1 , 2026
ओंकारेश्वर। नर्मदा के गोमुख घाट के सामने गुरुवार को करीब 11:00 बजे एक नौका। के इंजन में अचानक आग लग गई नाव में सवार लोगों को तत्काल दूसरी नाव में बिठाया और नविको ने इंजन की आग को बुझाई नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारदी ने इंजन को जप्त किया इंजन […]

You May Like