दिल्ली में घने कोहरे के कारण 175 से अधिक उड़ानें रद्द

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को घने कोहरे के कारण 175 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं।
दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि अब तक दिल्ली से जाने वाली कुल 88 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। इनमें दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। वहीं, दूसरे शहरों से दिल्ली आने वाली दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों सहित 89 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनके अलावा कई उड़ानों में देरी भी हुई है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर गुरुवार रात नौ बजे के बाद ही दृश्यता कम हो गयी थी। आधी रात के बाद कैट-3 की परिचालन प्रक्रिया लागू करनी पड़ी।
हवाई अड्डे के तीन रनवे अब दोनों छोरों पर कैट-3 उपकरणों से लैस हो चुके हैं। इससे कैट-3 से लैस विमान कैट-3 प्रशिक्षित पायलटों के साथ उपकरणों की मदद से लैंड और टेकऑफ करने में सक्षम हैं।
दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के दूसरे शहरों में भी आज सुबह घने कोहरे के कारण उड़ानों का परिचालन बाधित रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी घना कोहरा रहने का आशंका है।

Next Post

ओडिशा खुद को भारत के अगले ग्रोथ इंजन के तौर पर स्थापित कर रहा है: माझी

Fri Dec 19 , 2025
भुवनेश्वर, 19 दिसंबर (वार्ता) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि उनका प्रदेश भारत के प्रमुख ग्रोथ इंजन में से एक के रूप में उभरने की तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री ने आयोजित ओडिशा इन्वेस्टर मीट में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य नीतिगत स्थिरता, प्रतिस्पर्धी […]

You May Like