सितंबर में 1.51 करोड़ उपभोक्ताओं ने किया मोबाइल नंबर बदलने का आवेदन

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के लिए सितंबर महीने में 1.51 करोड़ उपभोक्ताओं / सबस्क्राइबरों ने आवेदन किया।

संचार मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि कुल 1.51 करोड़ उपभोक्ताओं में से जोन-1 (उत्तर एवं पश्चिम भारत) के 84.5 लाख और जोन-2 (दक्षिण एवं पूर्वी भारत) के 66.8 लाख उपभोक्ता शामिल हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल से सबसे अधिक 20.8 लाख उपभोक्ताओं ने एमएनपी के लिए आवेदन किया। दूसरे स्थान पर 14.5 लाख के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्किल का स्थान रहा।

सितंबर में ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं की संख्या अगस्त की तुलना में 0.61 प्रतिशत बढ़कर 99.56 लाख पर पहुंच गयी। इसमें 93.89 लाख मोबाइल ब्रॉडबैंड सबस्क्राइबर थे। सबसे अधिक 50.55 लाख ब्रॉडबैंड सबस्क्राइबर रिलायंस जियो के थे। भारती एयरटेल 31.04 लाख के साथ दूसरे और वोडाफोन आइडिया 12.78 लाख के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

मंत्रालय के अनुसार, सितंबर में रिलायंस जियो के मोबाइल सबस्क्राइबर 0.68 प्रतिशत, बीएसएनएल के 0.57 प्रतिशत और भारती एयरटेल के 0.11 प्रतिशत बढ़े। वोडाफोन आइडिया के सबस्क्राइबरों की संख्या 0.37 प्रतिशत घट गयी।

 

Next Post

71 वर्ष की हुयीं अनुराधा पौडवाल

Mon Oct 27 , 2025
मुंबई, 27 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड की मशहूर पार्श्वगायिका अनुराध पौडवाल आज 71 वर्ष की हो गयीं। अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्टूबर 1954 को कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ करवार में हुआ। अनुराधा पौडवाल ने अपनी पढ़ाई मुंबई के जैवियर कॉलेज से की।बचपन से ही उनका रुझान संगीत की ओर था […]

You May Like