निर्माणाधीन पुल के पिलर का हिस्सा गिरा, तीन दबे, एक मृत, दो घायल

जबलपुर। ललपुर के पास रविवार रात्रि निर्माणाधीन पुल के पिलर का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे मेें तीन श्रमिक दब गए। जिनमें से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया है। घायलों का इलाज जारी है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक ललपुर के पास एनएचआई द्वारा पुल बनाया जा रहा है। रविवार को भी काम चल रहा था। निर्माणाधीन पुल के पिलर की सेंट्रिंग के असंतुलित होने के चलते पिलर का बड़ा हिस्सा रात लगभग साढ़े आठ बजे गिर गया। जिसमें तीन श्रमिक दब गए। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। एक की मौत हो गई दो घायल हो गए। एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृतलाल साहू के अनुसार आज रविवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई इस घटना में दो लोग घायल हो हुए है। दोनों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

बरती गई लापरवाही

सूत्रों के मुताबिक ललपुर के पास एनएचआई द्वारा बनाये जा रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही थी। जिसके चलते हादसा हुआ है। बिना सुरक्षा उपकरण के भ्ीा काम चल रहा था। जिसके चलते एक मजदूर की जान चली गई।

कराई जा रही थी ढलाई

एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि तिलवारा थाना अंतर्गत ललपुर के पास ढलाई का काम चल रहा था। तभी हादसा हुआ है। एक श्रमिक की मौत हुई है दो घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है जांच मेें जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

हाथ-पैर टूटे

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों के पैर और हाथ में फ्रेक्चर है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल एक्सरे एवं अन्य जांच चल रही हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दोनों घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं।

ये हुए हादसे का शिकार

हादसे मेें पं. राहिल 23 वर्ष का दाहिना पैर, दाहिना हाथ टूटा है। जबकि राजेश्वर 20 वर्ष का दाहिना पैर एवं बाएं हाथ में फैक्चर है।

 

Next Post

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में मुनव्वर नदी के किनारे जंग लगी एके-47 बरामद

Mon Jan 26 , 2026
जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में रविवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में मुनव्वर नदी के किनारे से एक जंग लगी एके-47 राइफल बरामद की गयी। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले बढ़ी हुई सुरक्षा के मद्देनजर नियमित गश्त के दौरान सुंदरबनी पुलिस स्टेशन की पुलिस […]

You May Like