पति ने पत्नी के सीने में घोंपा चाकू, हुआ फरार

इंदौर: रामानंद नगर में घरेलू विवाद के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. मामूली कहासुनी और चरित्र पर संदेह को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी के सीने पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया.घटना बीती रात करीब 9 बजे की है, 26 वर्षीय पीड़िता ने चंदन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने बताया कि उसका पति आए दिन घरेलू बातों को लेकर विवाद करता है और उसके चरित्र पर शक करते हुए मारपीट भी करता है.

बताया गया कि रात को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो धीरे धीरे बढ़ गया. विवाद के दौरान आरोपी ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर धारदार चाकू से उसके सीने पर हमला कर दिया. हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि आरोपी पति बिना किसी सूचना के मौके से फरार हो गया. थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

जिस प्रेमिका के लिए छोड़ी पत्नी और बच्ची, उसी की बारात आने की खबर सुन युवक ने खाया जहर

Wed Apr 29 , 2026
गुना: जिले के पुराने रूठियाई क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ 25 वर्षीय प्रद्युम्न शहरिया ने प्रेम प्रसंग में मिले धोखे से आहत होकर सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक ने जिस प्रेमिका के लिए […]

You May Like