रीवा के युवक ने गाजियाबाद में केन्द्रीय मंत्रियों के नाम पर की 40 लाख की ठगी


रीवा:उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद की महिला ने रीवा के एक युवक पर केन्द्रीय मंत्रियों के नाम पर लगभग 40 लाख की ठगी का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि रीवा के रहने वाले अभयराज सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को केन्द्रीय मंत्री का साला बताया और केन्द्र की योजनाओं में पार्टनरशिप में काम करने का झासा देकर पैसे ठग लिये.महिला के मुताबिक उसके पति ने प्लॉट गिरवी रखकर पैसे दिए थे, लेकिन काम नहीं होने पर डिप्रेशन में आकर उसके पति की भी मौत हो गई. इधर पैसा लेने वाले ने महिला के पति की मौत के बाद महिला से भी संपर्क तोड़ दिया.

फिलहाल पीडित माया त्यागी पति स्व. अच्छत त्यागी निवासी गाजियाबाद ने रीवा पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है. दरअसल रीवा पहुंची गाजियाबाद निवासी महिला ने रीवा निवासी अभयराज सिंह पर 40 लाख की ठगी का आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक अभयराज से उनकी मुलाकात कालोनी में ही रहने वाले लोगो के जरिए हुई थी.

महिला ने बताया कि रीवा के रहने वाले अभयराज ने केन्द्रीय मंत्री एवं अन्य राजनेताओं को अपना रिश्तेदार बताकर पहले तो उसने बातों से उसके पति का दिल जीता फिर मंत्रियों की मदद से केन्द्र की योजनाओं का काम दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐठ लिये. पीडित महिला ने कहा कि डिप्रेशन में आकर पति की मौत के तकरीबन दो से ढाई साल तक वह चुप रही. लेकिन अब उसने अपने हक की लडाई लडने और आवाज उठाने की ठानी है. महिला ने आज रीवा पहुंचकर शिकायत करते हुये कार्यवाही की मांग की है.

Next Post

मानसून थ्रोबॉल कप 2026 का एवरेस्ट अकैडमी मैं हुआ सफल आयोजन

Mon Jul 13 , 2026
गुना:आर्मेचर मध्यप्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के अन्तर्गत 11 एवं 12 जुलाई को आयोजित मानसून थ्रोबॉल कप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वलबिंदर सिंह रंधावा जी (अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन) एवं सार्थक राठौर […]

You May Like