मानसून थ्रोबॉल कप 2026 का एवरेस्ट अकैडमी मैं हुआ सफल आयोजन

गुना:आर्मेचर मध्यप्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के अन्तर्गत 11 एवं 12 जुलाई को आयोजित मानसून थ्रोबॉल कप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लेकर शानदार खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वलबिंदर सिंह रंधावा जी (अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन) एवं सार्थक राठौर जी (होटल साईं सागर) उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला थ्रोबॉल स्मैशर्स और एवरेस्ट लॉइंस के बीच खेला गया, जिसमें
थ्रोबॉल स्मैशर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता:
मैन ऑफ द मैच: अर्पित नामदेव
मैन ऑफ द टूर्नामेंट: अनुरुद्ध डांगी
बेस्ट सर्विसर: शान खान
बेस्ट अटैकर: यशराज धुरिया
इस सफल आयोजन पर
पर मध्य प्रदेश थ्रोबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र यादव जी, श्रीमती आर के रंधावा जी ( डायरेक्टर गोल्डन टेम्पल स्कूल ) , सुरिंदर सिंह कपूर जी ( काके सरदार) ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया

Next Post

अनियंत्रित कार का तांड़व: तीन दुकानों में घुसी, सात घायल, चार गंभीर

Mon Jul 13 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर में सोमवार शाम एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने सडक़ किनारे चाय और फल के ठेले पर घुस गई इसके बाद एक मोबाइल दुकान में जाकर रूक गई। कार ने तांड़व मचाते हुए रास्ते में आए राहगीरों, टू-व्हीलर्स को भी कुचला। हादसे में […]

You May Like

Play sound