
शुजालपुर।मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्रीगंज के मोती मोहल्ला निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मंडी पुलिस ने सूचना के बाद युवक के शव का परीक्षण सिविल अस्पताल में करवाते हुए मर्ग कायम किया. मंडी थाने के प्रधान आरक्षक रंजीत भनेरिया ने बताया कि विजय मालवीय उम्र 50 वर्ष निवासी मोती मोहल्ला शुजालपुर को जहरीला पदार्थ के सेवन के बाद तबीयत बिगडऩे पर सिविल अस्पताल शुजालपुर उपचार के लिए लाया गया. जहां उसकी मृत्यु हो गई. पुलिस के अनुसार मृतक पहले ड्रायवर के रूप में काम करता था. शुजालपुर मंडी पुलिस ने मर्ग का मामला जांच में लिया है.
