जिम्मेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है. तीनों ही मामलों में पुलिस ने जांच के बाद संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का प्रकरम दर्ज किया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के नावदापंथ इलाके में हुआ, जहां ग्राम बगोदा तलई में रहने वाले 32 वर्षीय दिनेश राठौर कहीं जा रहे थे, इसी बीच अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से घायल दिनेश ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था.
इसी तरह दूसरी घटना सांवेर थाना क्षेत्र के बड़ोदिया खान में की है. जहां एक दंपति मोटरसाइकिल से जा रहे थे. तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सुषमा शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गईं. इलाज के दौरान उनके पति की भी मृत्यु हो गई. वहीं तीसरी घटना शिप्रा थाना क्षेत्र के एबी रोड पर एक और हादसा हुआ, जहां 48 वर्षीय दीपक यादव पैदल गंतव्य की ओर जा रहे थे. एक अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद दीपक को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. तीनों ही मामले में पुलिस ने जांच के बाद जिम्मेदार ड्राइवरों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियो की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
