भोपाल। महापौर मालती राय ने वार्डों में स्थित पार्कों के रखरखाव सहित विकास कार्यों व जनसुविधााओं का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान महापौर ने वार्ड 43 में शिवाजी नगर क्षेत्र स्थित परिवार नियोजन केन्द्र परिसर में पार्क के विकास के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और उसमें पार्क विकसित करने के निर्देश दिए. महापौर ने वार्ड 48 के अंतर्गत ई-8 भरत नगर स्थित पार्क का निरीक्षण किया. उन्होंने पार्क में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने, कचरा प्रबंधन को और बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने निर्देशित किया. वहीं पार्क में हरियाली को बढ़ावा देने खुले क्षेत्रों में पौधे लगानेे, पेड़ पौधों की कटाई-छटाई करने को कहा. जिससे नागरिकों को स्वस्थ्य एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके.
शिवाजी नगर और भरत नगर के पार्कों को संवारने मैदान में उतरीं महापौर
