जिस प्रेमिका के लिए छोड़ी पत्नी और बच्ची, उसी की बारात आने की खबर सुन युवक ने खाया जहर

गुना: जिले के पुराने रूठियाई क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ 25 वर्षीय प्रद्युम्न शहरिया ने प्रेम प्रसंग में मिले धोखे से आहत होकर सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक ने जिस प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी और बच्ची तक को छोड़ दिया था, उसी की शादी कहीं और तय होने की खबर वह बर्दाश्त नहीं कर सका।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रद्युम्न का हमीरपुर की एक युवती के साथ बीते 5 वर्षों से गहरा प्रेम संबंध था। परिजनों का दावा है कि दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी। मंगलवार शाम करीब 6 बजे जब प्रद्युम्न को पता चला कि उसकी प्रेमिका के घर किसी और की बारात आने वाली है, तो उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सल्फास की 10 गोलियां खा लीं। जहर का असर होने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रात करीब 2:15 बजे उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के पिता मांगीलाल शहरिया ने युवती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने प्रद्युम्न को शादी का झांसा देकर न केवल भावनात्मक रूप से छला, बल्कि उसका आर्थिक शोषण भी किया। बताया जा रहा है कि मौत को गले लगाने से पहले युवक ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और वायरल वीडियो व परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है।

Next Post

भारतीय सिनेमा के जनक थे दादा साहब फाल्के

Wed Apr 29 , 2026
जन्मदिवस 30 अप्रैल के अवसर पर मुंबई, 29 अप्रैल (वार्ता) वर्ष 1910 में मुंबई में फिल्म द लाइफ ऑफ क्राइस्ट के प्रदर्शन के दौरान दर्शकों में एक ऐसा शख्स था,जिसे अपने जीवन का लक्ष्य मिल गया। दो महीने में उसने शहर में प्रदर्शित सारी फिल्में देख डाली और तय कर […]

You May Like