जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में मुनव्वर नदी के किनारे जंग लगी एके-47 बरामद

जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में रविवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में मुनव्वर नदी के किनारे से एक जंग लगी एके-47 राइफल बरामद की गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले बढ़ी हुई सुरक्षा के मद्देनजर नियमित गश्त के दौरान सुंदरबनी पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने मुनव्वर नदी के किनारे से एक एके-47 राइफल बरामद की।

उन्होंने बताया, “हथियार में जंग लगा हुआ था और उस पर कोई बॉडी कवर नहीं था और राइफल के पास कोई मैगज़ीन भी नहीं मिली।”

उन्होंने आगे कहा कि इसे मौके पर ही ज़ब्त कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

 

Next Post

सूने मकान का ताला तोड़ जेवर, नगदी ले गए चोर

Mon Jan 26 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूरतलाई में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर, नगदी ले गए। पुलिस ने बताया कि श्रीकांत तिवारी 35 वर्ष निवासी देव भूमि परिसर प्लाट सूरतलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट क्लीनिक का संचालन दीनदयाल चौक में करता है। 17 जनवरी को घर में […]

You May Like