जमीनी रंजिश में हमला कर घर में लगाई आग, दो घायल 

सीधी । जिले के ग्राम खड्डी में पुरानी जमीनी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला किया गया। हमलावरों ने पहले घर में आग लगाई और फिर बाहर निकले सदस्यों पर लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से वार किया। इस घटना में सद्दाम हुसैन और उनके भतीजे मेहताब गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित सद्दाम हुसैन ने बताया कि शुक्रवार रात मोहम्मद रशीद, मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद रफीक और शमसेर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक घर में आग लगा दी। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर मौजूद थे। पीड़ित के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकलने का प्रयास किया। बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर लाठी, डंडा, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में सद्दाम हुसैन और उनके भतीजे मेहताब को गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना डायल 112 से पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों का उपचार जारी है।

 

इनका कहना है-

 

मारपीट की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में उचित धाराएं बढ़ाई जाएंगी और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नीरज साकेत , चौकी प्रभारी खड्डी

Next Post

खेत में काम कर रही महिला के कान चीरकर सोने की बालियां लूट ले गए बदमाश

Sat Jan 17 , 2026
गरोठ। गरोठ तहसील में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ग्राम फुलखेड़ा का है, जहां शनिवार को खेत में काम कर रही एक महिला के साथ दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर हमला कर उसके कान से सोने […]

You May Like