जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत बस स्टेंड में स्थित जनरल स्टोर, चावल, पान टपरे का चोरों ने तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार सुबह जब दुकानदार पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। चोर नगदी चुराकर ले गए है। पुलिस ने तीनों ही मामलों मेें अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक इंद्रकुमार कारडा उम्र 53 वर्ष निवासी बस स्टेण्ड खितौला ने मंगलवार को रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसके मकान के सामने उसकी जनरल स्टोर की दुकान है सोमवार रात्रि लगभग 9 बजे दुकान बंद करके दुकान के पीछे तरफ अपने घर चल गया था.
सुबह लगभग 7-30 बजे दुकान आकर देखा तो दुकान की छोटी सटर के 2 ताले टूटे थे आधी सटर खुली थी, अंदर जाकर देखा केश की पेटी बिखरी पड़ी थी जिसमें रखे 30-35 हजार रूपये नगद एवं चिल्लर गायब थी कोई अज्ञात चोर रात्रि में उसकी दुकान की शटर का ताला तोडक़र अंदर घुसकर नगदी एवं चिल्लर चोरी कर ले गया है। उसकी दुकान से कुछ दूरी पर अमर सहजवानी के चावल की दुकान का भी ताला टूटा था अमर सहजवानी ने बताया कि उनकी दुकान के काउण्टर से भी लगभग 10-15 हजार रूपये चोरी गया है। बस स्टेण्ड के पास प्रमोद कुमार चौरसिया के पान टपरा का भी ताला टूटा था टपरे से कोई सामान चोरी नही गया है।
