शहर में यातायात पुलिस का विशेष अभियान

इंदौर: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने 56 दुकान, राजवाड़ा, मालवा मिल, भंवरकुआं, एयरपोर्ट रोड सहित अन्य व्यस्त क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों के माध्यम से अभियान चलाया.अभियान के दौरान 180 नो पार्किंग उल्लंघन, 22 मोबाइल फोन पर बात करने वाले और 21 रॉन्ग साइड वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई. टीमों ने प्रमुख मार्गों और व्यस्त बाजारों में निरंतर भ्रमण कर अव्यवस्थित पार्किंग हटाई और यातायात प्रवाह सुगम बनाया.

यह अभियान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त प्रभारी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में चलाया गया. उन्होंने टीमों को प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों में व्हील लॉक और पेट्रोलिंग के माध्यम से लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए.अभियान के दौरान अन्नपूर्णा रोड, बड़ा गणपति, मालवा मिल, भमोरी, 56 दुकान, जंजीरवाला, पलासिया, सराफा बाजार और गोराकुंड जैसे क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया. अभियान के परिणामस्वरूप जाम कम हुए, नियमों का पालन बढ़ा और नागरिकों तथा व्यापारियों में पार्किंग व्यवस्था के प्रति जागरूकता आई. पुलिस ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

हाईवे पर हुई लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाशों को पकड़ा

Sun Apr 5 , 2026
इंदौर: गत 30 मार्च की मध्य रात्रि किशनगंज थाना क्षेत्र में राजपूत ढाबा, ग्राम पिगडम्बर पर फोर्चुनर कार से आए रोहन और उनके साथियों से दो शातिर अपराधियों ने सोने की चेन और नकदी लूट ली थी. किशनगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष एसआईटी का गठन […]

You May Like