आज से हड़ताल पर जा सकते है नपा कर्मचारी, पांच माह से नहीं मिला है वेतन

ब्यावरा। नगर पालिका परिषद ब्यावरा के कर्मचारियों को बीते पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं होने से काफी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रविवार की शाम कर्मचारियों की बैठक में मंगलवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. इस बीच यदि कोई सामंजस्य नहीं बनता है तो संभवत: आज से नपा कर्मचारी हड़ताल पर जा सकते है.

कर्मचारी यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि के अनुसार पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिम्मेदारों को विगत दिवस ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने व अन्य मांगों से अवगत कराया गया था. उम्मीद थी कि हमारी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा. किंतु मांगे पूरी नहीं होने पर अब मजबूरन मंगलवार से पूर्ण रूप से कामकाज बंद करके अनश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया है.

वरना कामकाज होगा ठप्प

जानकारी के अनुसार हड़ताल के दौरान शहर में स्ट्रीट लाइट, पेयजल सप्लाई, सफाई कार्य, कचरा वाहन सहित नपा ऑफिस में कार्य नहीं होंगे. ठीक त्यौहार के समय हड़ताल होती है तो इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

गौरतलब है कि रविवार की शाम को कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष वीरू वाल्मीकि की उपस्थिति में स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में बैठक हुई. जिसमें कहा गया कि सोमवार तक कोई भी लिखित जवाब नहीं आया तो मंगलवार से पूर्ण रूप से अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरु कर दी जाएगी.

 

Next Post

वार्डवासियों को नपाध्यक्ष ने दी 30 लाख की सौगात

Tue Oct 14 , 2025
सीहोर.शहर के वार्ड क्रमांक 20 के अंतर्गत 30 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन नपाध्यक्ष श्री राठौर की अध्यक्षता में भूमि पूजन किया गया. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नपा विकास के कीर्तिमान रचते हुए शहर में अनेक विकास कार्य करने के लिए तत्पर है. विकास के […]

You May Like