सीहोर.शहर के वार्ड क्रमांक 20 के अंतर्गत 30 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन नपाध्यक्ष श्री राठौर की अध्यक्षता में भूमि पूजन किया गया. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नपा विकास के कीर्तिमान रचते हुए शहर में अनेक विकास कार्य करने के लिए तत्पर है. विकास के साथ क्षेत्र का सौंदर्यकरण भी हम सबकी जिम्मेदारी है.नपाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ रखें. स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें. इसके लिए सार्वजनिक स्थलों, खाली प्लाटों और इधर-उधर कचरा ना फेकें. कचरे को हमेशा पालिका द्वारा गाडिय़ों या डस्टबिन में ही डालें. वार्ड पार्षद सपना मालवीय ने बताया कि क्षेत्र में तीस लाख के विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया है. जिसमें शौचालय, पेवर ब्लाक, प्रवेश द्वार और सीसी निर्माण कार्य शामिल हैं. इस मौके पर अर्जुन राठौर, दिलीप राठौर, कमलेश राठौर सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद थे.
