भैरूंदा में वनकर्मियों पर जानलेवा हमला: लकड़ी चोरों ने लोहे की रॉड से किया वार, एक घायल

भैरूंदा। लाड़कुई वन रेंज के अमले पर लकड़ी चोरों ने हमला कर सनसनी फैला दी. सूचना मिलने पर फॉरेस्ट गार्ड काशीराम अहिरवार सुरक्षा कर्मी बलराम जाट और नवल सिंह के साथ रात 10 बजे गश्त पर निकले थे. जब टीम जूनापानी प्लांटेशन के पास इटावा रोड पर पहुंची, तभी चार बाइकों पर सवार आठ लकड़ी चोर वहां पहुंचे.

फॉरेस्ट टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने अचानक लोहे की रॉड और हाथों में पहने कड़ों से हमला कर दिया. हमले में एक वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि दो अन्य को चोटें आईं। घायलों को तत्काल भैरूंदा अस्पताल पहुंचाया गया.

सूत्रों के अनुसार, हमलावरों की पहचान वनकर्मियों ने कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर ओम कुमार गोयल, वनरक्षक यशवंत गोयल, अमर सिंह रावत और श्याम सुंदर सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

Next Post

जीएसटी दर में बढ़ोतरी से केरल में लॉटरी क्षेत्र को बड़ा झटका

Tue Oct 14 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 14 अक्टूबर (वार्ता) केंद्र सरकार द्वारा नया जीएसटी दर लागू करने से केरल के लॉटरी क्षेत्र को गहरा झटका लगा है क्योंकि लॉटरी टिकटों पर कर को 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। परिणामस्वरूप राज्य सरकार को प्रति टिकट 3.35 रुपये का राजस्व घाटा होगा […]

You May Like