नपा कराएगी महिला मार्केट का निर्माण

सीहोर. नपा शहर का पहला महिला मार्केटनदी चौराहे के पास में बनाने की तैयारी कर रहा है. शुक्रवार को नपा के साधारण सम्मेलन का आयोजन किया गया.पार्षदों के अलावा सीएमओ सुधीर सिंह आदि की उपस्थिति में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने महिला सशक्तिकरण के लिए नदी चौराहे के पास महिला मार्केट निर्माण कार्य के लिए 50 लाख के कार्य के विषय में चर्चा की गई. बैठक में अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई. इसमें पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी आवासीय कालोनी वार्ड 21 में स्थित भू-खंड भवन में आरोपी के अवैध निर्माण को तोडऩे व लीज शर्तों के उल्लंघन के कारण लीज डीड निरस्त करने के संबंध में विचार किया गया. इसके अलावा शहर के करोड़ों के विकास कार्य के बारे में विचार-विर्मश किया गया है. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि स्वच्छता में हमारे सीहोर का नाम देश-प्रदेश मे रोशन हो, अब इस उम्मीद को धरातल पर उतारने की बारी आ गई है. लोगों को अपने घर से शुरुआत कर स्वच्छता हर हाल में लाने की ठानना ही होगा.

Next Post

वार्ड 68: कचरा छोड़ दिया बीच सड़क पर, लोग होते हैं परेशान

Sat Sep 13 , 2025
इंदौर:शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए आला अफसर जिस तरह मेहनत करते आ रहे है वहीं कुछ निगम कर्मियों की लापरवाही के कारण आमजन को सड़क पर फैली गंदगी का सामना करना पड़ता है. इससे होने वाली समस्या से क्षेत्रवासियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है.मामला बॉम्बे बाज़ार के […]

You May Like