
नई दिल्ली :- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 13 पदाधिकारियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस पदकों से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें से 03 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक एवं 10 पदाधिकारियों को मेरिटोरियस सेवा के लिए पदकों से नवाजा गया है। पदक विजेताओं का विवरण निम्नानुसार है:-
(क) विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक:-
- श्री शरद प्रताप सिंह, महानिरीक्षक (जी.डी.)
- श्री अवनीश, उप महानिरीक्षक (जी.डी.)
- श्री सोंकी राम, सहायक सेनानी (आर्मोरर)
(ख) सराहनीय सेवा के लिए पदक:-
- श्री सत्येन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक (जी.डी.)
- श्री समर बहादुर सिंह, सेनानी (जी.डी.)
- श्री बिन्देश्वर कुमार, द्वितीय कमान(दूरसंचार)
- श्री बिक्रम सिंह रावत, सहायक सेनानी (कार्यालय)
- श्री राज नाथ सिंह, निरीक्षक (दूरसंचार)
- श्री मातवर सिंह ठाकुर, निरीक्षक(जी.डी.)
- श्री हेम सिंह, निरीक्षक (सी.एम.)
- श्री गणेश प्रसाद, सहायक उप निरीक्षक (टेलर)
- श्री पवन सिंह, सहायक उप निरीक्षक (जी.डी.)
- श्री बलबिन्दर कुमार, हैड कॉस्टेबल(बारबर)
महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस और समस्त बल परिवार ने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएँ दी हैं।
