52 लाख की ठगी के मास्टरमाइंड को प्रयागराज से गिरफ्तार किया

ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने 52 लाख रुपए की ठगी के मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। वह 9 साल से फरार था और अखाड़े में साधु बनकर रह रहा था, पुलिस ने उसे प्रयागराज से पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी शातिर ठग कुमार पिंटू सिंह को ग्वालियर लाया गया है।

पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उसकी गिरफ्तारी से राज्य साइबर पुलिस जोन ग्वालियर के हाथ बड़ी सफलता लगी है। नौ साल पहले रिलायंस कंपनी का टावर लगाने के नाम पर 52 लाख रुपए की ठगी कर वह फरार हो गया था । साइबर पुलिस ग्वालियर ने ठग को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

धड़ल्ले से पवित्र नगरी में शराब का धंधा, कानून व्यवस्था चरमराई

Sun Aug 17 , 2025
मंडला: प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक नगरीय क्षेत्रों में एक अप्रैल से लागू की गई शराबबंदी मंडला में पूरी तरह फेल साबित हो रही है। नर्मदा तट पर बसे इस पवित्र नगर में न केवल शराब की खेप धड़ल्ले से पहुंच रही है, बल्कि गली–मोहल्लों में खुलेआम शराब का विक्रय और […]

You May Like