उपयंत्री हड़ताल पर, मनरेगा के काम ठप,मजदूर कर रहे पलायन

पलेरा। प्रदेश स्तर से मांग पूरी नहीं होने के बाद प्रदेश संगठन के कान पर जिले में मनरेगा उप यंत्री अब पूरी तरह से अश्चितकालीन हड़ताल पर गए है। सरकार को

अपनी 8 सूत्रीय मांग जिसमें नियमितीकरण, नियमित उपयंत्री की तरह वेतनमान, अनुकम्पा नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर ध्यानाकर्षित कराया था। लेकिन सरकार द्वारा ध्यान न दिए जाने के बाद 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन

हड़ताल पर चले गए है।

हड़ताल के कारण टीकमगढ़ जिले में 278 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य प्रभावित हुआ है। इससे गांव में मजदूरी न मिलने से पलायन की स्थिति बन गई है। मनरेगा उपयंत्रीयों की मांग को जायज मानते हुए पंचायतों के सरपंचों और रोजगार सहायकों ने भी समर्थन कर दिया है।

जिससे गांव के विकास कार्य और ग्रामीण विकास विभाग में संचालित सरकार की तमाम योजनाएं भी ठप्प हो गई हैं। जिला इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी एवं जिला सचिव आशीष बिहारी मिश्रा पलेरा उपयंत्री बलराम दीक्षित मेंने बताया कि मनरेगा संघ के उपयंत्री प्रदेश स्तरीय हड़ताल करने के लिए मजबूर हुए है।

Next Post

कटनी में जीएसटी चोरी का खुलासा, 45 लाख की वसूली

Sun Sep 21 , 2025
कटनी। कटनी और आसपास के जिलों में जीएसटी चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। स्टेट जीएसटी की विशेष टीम ने बिना बिल और बिल्टी के चल रहे कपड़े, परचून, इलेक्ट्रॉनिक सामान और पान मसाले के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्टरों व व्यापारियों से 45 लाख रुपये की पेनाल्टी वसूली […]

You May Like