स्थानांतरण नीति के प्रावधानों का उल्लंघन:तीन कर्मचारी निलंबित, एक को नोटिस 

सीधी।कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर स्थानांतरण नीति 2025 के निर्देशों का उल्लंघन करने पर आदिम जाति कल्याण विभाग के तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर उमाशंकर दुबे लेखपाल, शिवेंद्र सिंह सहायक ग्रेड 2 एवं विनोद पाठक सहायक ग्रेड 3 आदिम जाति कल्याण विभाग को विभाग प्रमुख को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए नियम एवं निर्देशों को संज्ञान में नहीं लाते हुए स्थानांतरण नास्तियां प्रस्तुत कर स्थानांतरण आदेश जारी किए जाने का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि जनप्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों द्वारा की गई शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत /अपर कलेक्टर को जांच सौंपी गई थी। अपर कलेक्टर द्वारा स्थानांतरण हेतु प्रस्तुत नस्तियों तथा दस्तावेजों का अवलोकन कर विस्तृत जांच की गई जिसमें गंभीर अनियमितताएं पाई गईं हैं। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

धान के भुगतान को लेकर मंडी के सामने किसानो ने लगाया जाम

Fri Jun 20 , 2025
रीवा। किसानो की समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने करहिया मंडी मार्ग में शुक्रवार को जाम लगा दिया. दो घंटे तक रीवा-सेमरिया मार्ग बंद रहा, मौके पर तहसीलदार एवं खाद्य विभाग के अधिकारी पहुंचे और किसानो से चर्चा कर उनकी समस्या जानी. आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. […]

You May Like