
रीवा। किसानो की समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने करहिया मंडी मार्ग में शुक्रवार को जाम लगा दिया. दो घंटे तक रीवा-सेमरिया मार्ग बंद रहा, मौके पर तहसीलदार एवं खाद्य विभाग के अधिकारी पहुंचे और किसानो से चर्चा कर उनकी समस्या जानी. आश्वासन के बाद जाम हटाया गया. दरअसल किसानो ने धान की बिक्री की थी, लेकिन आज तक उसका भुगतान नही हुआ. 63 किसान धान बेचने के बाद भुगतान के लिये भटक रहे है. कलेक्टर-कमिश्नर से शिकायत की, लेकिन आज तक भुगतान नही किया गया. जिसके कारण किसानो ने मजबूरी में जाम लगाया. किसानों की समस्या से धरना स्थल पंहुचे अधिकारी अवगत होते हुये किसानों की समस्याओं का निराकरण 15 दिवस के अन्दर करने का आश्वासन दिया गया है, जिस पर किसानों के द्वारा कहा गया कि यदि 15 दिवस के अन्दर हमारी मांगों पर त्वरित कार्यवाही नही की गई तो हम लोग शासन-प्रशासन के कृत्यों से विवश होकर आत्मदाह करने के लिय मजबूर होगें, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी.
