देरी रोड तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ

छतरपुर। शहर के संवेदनशील क्षेत्र देरी रोड तिराहे पर पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डीआईजी, पुलिस अधीक्षक (SP) अगम जैन, डीआईजी सिविल लाइन थाना प्रभारी समेत पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

देरी रोड क्षेत्र में लंबे समय से लोगों द्वारा पुलिस सहायता केंद्र की मांग की जा रही थी। लोगों का कहना था कि यहाँ संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित पुलिस सहायता की आवश्यकता रहती है। इस मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग ने आखिरकार यहाँ सहायता केंद्र की स्थापना की।

केंद्र के शुभारंभ के बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस विभाग के इस कदम का स्वागत किया। स्थानीय निवासियों ने पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया और विश्वास जताया कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था और मजबूत होगी।

 

Next Post

हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की त्रैमासिक परीक्षा 28 से होगी

Tue Aug 19 , 2025
सीहोर. शासकीय स्कूलों में इस वर्ष कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं 28 अगस्त से शुरू हो रही है. इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण ने समस्त संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किए हैं. परीक्षाएं हाई-हायर सेकण्डरी स्कूल की 28 अगस्त […]

You May Like

मनोरंजन