
भोपाल। नीमच जिले के ग्राम रानपुर में मधुमक्खियों के हमले से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन बाई मेघवाल का असमय निधन हो गया। घटना को दुखद और हृदयविदारक बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने मानवीय आधार पर कंचन बाई मेघवाल के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की घोषणा भी की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा स्थानीय लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
