
जबलपुर।घमापुर थाने में दर्ज मारपीट की एफआईआर में समझौता करने का दबाव बनाने अधिवक्ता को धमकी दी गई। धमकी देने वाला कोई नहीं बल्कि अधिवक्ता ही है। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बुधवार को की है।
अधिवक्ता रविकांत भगत पिता रामनाथ भगत निवासी मंगल पराग मैदान, कछियाना, लालमाटी ने शिकायत में बताया कि 11 जून की शाम 6:30 बजे आयुष शर्मा, आलोक शर्मा, कमलेश शर्मा व संगीता शर्मा सभी निवासी सिद्धबाबा बिहारी मोहल्ला घमापुर ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट घमापुर थाने में दर्ज कराई थी। इसी मामले में अधिवक्ता जी. एस. ठाकुर द्वारा रात्रि 9:30 बजे फोन कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही न करने एवं उक्त प्रकरण में समझौता करने का दवाब बनाया। साथ ही कहा कि प्रकरण में समझौता करना है, वरना इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। मंगलवार को भी अधिवक्ता जी.एस. ठाकुर द्वारा न्यायालय परिसर में धमकी दी। प्रकरण में समझौता करने का दवाब बनाया है।
