कानपुर में भीड़ के बीच पिता पुत्र की चाकू गोद कर हत्या

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के नौबस्ता क्षेत्र में बाइक टकराने के मामूली विवाद में दबंगों ने पिता पुत्र की बीच सड़क पर चाकू से गोद कर हत्या कर दी जबकि एक पुत्र को गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि किदवई नगर स्थित एक मार्बल प्रतिष्ठान में कार्यरत सनिगंवा निवासी शिव नारायण त्रिवेदी अपने दो बेटों शिवम और सत्यम के साथ बीती देर रात घर वापस लौट रहे थे कि नौबस्ता बाईपास के पास उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गयी जिस पर दूसरी बाइक पर सवार तीन युवकों ने पिता और उनके दो पुत्रों को हेल्मेट से मारना शुरु कर दिया।
इस बीच एक युवक ने शिवम की पीठ पर चाकू घोंप दिया।

शिव नारायण ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने उनके पेट पर चाकू से प्रहार किया। इतने पर भी हमलावर नहीं रुके और पेशेवर अंदाज में चाकू से गोद कर पिता और पुत्रों को घायल कर दिया। इस बीच भीड़ ने हिम्मत कर उनमें से एक युवक को पकड़ लिया लेकिन दो अन्य बाइक पर बैठ कर फरार हो गये।
उन्होने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां शिव नारायण और शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि सत्यम की हालत गंभीर बनी हुयी है। हमलावर की पहचान कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी शिवा वर्मा के तौर पर की गयी है जबकि उसका साथी और मुख्य हमलावर करन वर्मा और उत्सव अवस्थी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

.....

Next Post

पलामू जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के पास भीषण आग लगने तीन दुकानें जलकर राख

Mon May 25 , 2026
रांची। झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर बस स्टैंड के पास सोमवार अहले सुबह तीन दुकानों में आग लग जानें से लाखों की संपति जल कर राख हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीन दुकानें इसकी चपेट […]

You May Like

मनोरंजन