
भिंड। भिंड में उप जेल अधीक्षक को 4 साल की सजा सुनाई गई है। आठ साल पहले लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें रिश्वत लेते पकड़ा था, कोर्ट ने दोषी माना है। भिंड जिला जेल में पदस्थ रहे उप जेल अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार शर्मा को रिश्वत लेने के मामले में चार साल की सजा हुई है। विशेष अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए 4 साल के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
