ग्वालियर:जिले में पड़ोसी कारोबारी को झूठे केस में फंसाने के लिए रची गई एक फरियादी की गहरी साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है. जांच में पता चला कि पड़ोसी पर मारपीट का आरोप वाले फरियादी ने खुद ही अपनी दुकान पर पत्थर फिंकवाए ताकि पड़ोसी को फंसाया जा सके. खुलासे के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और खुलासे के बाद से फरियादी कारोबारी फरार हो गया है.
मामला कोतवाली थाना इलाके के दाना ओली का है, जहां एक फेनी कारोबारी ने पड़ोसी पर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. दिलचस्प यह है कि कारोबारी पर हमले से नाराज स्थानीय व्यापारियों ने फरियादी के समर्थन बाजार भी बंद किया था.चौकाने वाले खुलासे में पता चला कि आरोप लगाने वाले व्यापारी ने अपने पडोसी व्यापारी क़ो फंसाने के लिए गहरी साजिश रची थी. उसने अपनी दुकान पर खुद पत्थर फ़िकवाए थे. पुलिस के मुताबिक व्यापारी ने यह साजिश अपने दामाद और भाई के साथ मिलकर रचा था. खुलासे के बाद पुलिस ने मामले मे चार लोगों क़ो गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के पास से मिला कट्टा और कारतूस
रिपोर्ट के मुताबिक फैनी कारोबारी दिनेश खंडेलवाल निवासी दाना ओली ने पड़ोसी कारोबार पर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया. फरियादी ने पुलिस चौकी में महिलाओं का रोते हुए वीडियो भी दिखाया था. पुलिस क़ो तब भी मामला संदिग्ध लगा था, लेकिन मीडिया के दबाव में उसने केस दर्ज कर लिया था.
थाने में दर्ज शिकायत में फरियादी ने बताया था कि रात करीब 12.15 बजे उसकी दुकान की शटर में आवाज आई. झांक कर देखा तो पड़ोसी कारोबारी उसकी दुकान की शटर पर पत्थर मार रहे था और राजीनामा नहीं करने पर उसे गोली मारने की धमकी दे रहा था.
फरियादी के मुताबिक पड़ोसी आलोक जैन उसे जान से मारने की धमकी दी थी, जिसका फरियादी ने सीसीटीवी फुटेज भी दिया गया. सीसीटीवी वीडियो में फरियादी का मुंह बंधा हुआ था. फरियादी की शिकायत पर थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांग-121/25 धारा 296(बी),351(3),3(5) BNS में पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी थी.
सीसीटीवी में घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटर डाल बाजार में मिला
मामले पर सीएसपी चंद्रभान सिंह चढ़ार ने बताया कि पुलिस ने फरियादी द्वारा दिए गए सीसीटीवी फुटेज क़ो ही जांच का आधार बनाया, लेकिन जांच के दौरान जब शहर के कैमरे खंगाले गए तो घटना में प्रयुक्त एक्टिवा डाल बाजार में खड़ा मिला. शक के आधार पर पुलिस ने फरियादी के दामाद शुभम अग्रवाल समेत चार को गिरफ्तार कर लिया
