
रायसेन।सागर भोपाल राज्यमार्ग से गोपालपुर ले जा रही कार क्रमांक एमपी 04 ईडी 6862में अवैध शराब की 25 पेटियां मुखबिर की सूचना पर रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ी।कार से जब्त पेटियों में देशी लाल सफेद के क्वाटर भरे हुए थे।
कोतवाली थाने के एएसआई प्रयाग नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि कार में एक दैनिक अखबार का नाम और प्रेस लिखा है।कार में दो युवक सवार थे।जिसमें से एक युवक दीपक पाल भोपाल निवासी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दूसरा युवक निवासी गोपालपुर फरार हो गया है।दोनों आरोपी आपस में साढ़ू भाई हैं।यह युवक लंबे समय से गोपालपुर क्षेत्र वार्ड 4 रायसेन में अवैध शराब बिक्री के कारोबार से जुड़े हैं।कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा34 ब आबकारी एक्ट के तहत केस रजिस्टर्ड कर कार जब्त कर ली है।
