जैसलमेर, राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोहारकी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पानी के टांके से एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत
मृतकों की पहचान जसराज सुथार (30 वर्ष), उनकी पत्नी निरमा (28 वर्ष), और उनके दो छोटे बच्चों के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात जसराज के भाई ने उसे टांके में कूदते हुए देखा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
हत्या या सामूहिक आत्महत्या की गुत्थी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक परिवार में आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह सामूहिक खुदकुशी का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य साजिश है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

