नई दिल्ली, केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आ रही है। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने कर्मचारियों के वेतन संशोधन और भत्तों में बढ़ोतरी पर चर्चा करने के लिए अगले महीने नई दिल्ली में हितधारकों के साथ उच्चस्तरीय परामर्श बैठकें आयोजित करने का आधिकारिक ऐलान किया है।
आगामी 7 और 10 अगस्त को होगी महत्वपूर्ण बैठक
आयोग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के विभिन्न कर्मचारी संघों व यूनियनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने के लिए यह महाबैठक आगामी 7 और 10 अगस्त को तय की गई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए पात्र संगठनों को 31 जुलाई तक अपना ऑनलाइन आवेदन और मेमो आईडी जमा करना अनिवार्य किया गया है।
वेतन संशोधन, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों पर होगी चर्चा
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कर्मचारियों के वेतन संशोधन, नए फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ते (DA), मकान किराया भत्ते (HRA) और पेंशन संबंधी सुधारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, आयोग ने मंत्रालयों और विभागों को भी 31 जुलाई तक कर्मचारियों का जरूरी डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

