मांस, मटन की बिक्री खुले में नहीं हो

इंदौर. आज निगम आयुक्त ने सभी झोनल अधिकारियों से कहा कि शहर में कहीं भी खुले में मांस, मटन की ब्रिकी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें. अधिकारियों से कहा कि मांस की बिक्री दुकानों के अंदर और बाहर से जाली से दुकान कवर होना चाहिए.

आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने आज सिटी बस ऑफिस में सभी अपर आयुक्त आयुक्त, झोनल एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक ली. आयुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए समस्त जोनल अधिकारी तय करें कि उनके क्षेत्र में कहीं पर भी मांस मटन मछली का विक्रय खुले में नहीं हो. मांस मटन का विक्रय दुकान के अंदर एवं बाहर से दुकान नेट आदि से कवर्ड हो. खुले में मांस मटन का विक्रय प्रतिबंधित है. सके साथ ही आयुक्त यादव द्वारा झोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र की ड्रेनेज, जलप्रदाय, उद्यान, भवन निर्माण, राजस्व, जनकार्य, रोड के गड्ढे या निगम से संबंधित सभी कामों का उत्तरदायित्व आपका है. मुख्य मार्ग के गड्ढों को चिन्हांकित कर लें, सूची बना लें, बरसात के बाद गड्डे रिपेयर का कार्य शुरू कर दें.

 

 

Next Post

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल टीम: महिलाओं की सुरक्षा पर रखेगी नजर

Tue Sep 23 , 2025
इंदौर. नवरात्रि पर्व के दौरान शहरभर के गरबा पंडालों और धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस आयुक्त ने सोमवार को शक्ति मोबाइल टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन टीमों में महिला पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रहेगी. पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया […]

You May Like