नवरात्रि में शक्ति मोबाइल टीम: महिलाओं की सुरक्षा पर रखेगी नजर

इंदौर. नवरात्रि पर्व के दौरान शहरभर के गरबा पंडालों और धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस आयुक्त ने सोमवार को शक्ति मोबाइल टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन टीमों में महिला पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रहेगी.

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शक्ति मोबाइल टीमें रोजाना रात को गरबा पंडाल, भजन संध्या, कन्या पूजन और भंडारे जैसे कार्यक्रम स्थलों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग करेंगी. टीमों में एक महिला उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक प्रभारी, दो महिला आरक्षक और दो पुरुष आरक्षक शामिल रहेंगे, जो चारपहिया वाहनों से अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त कर संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे. पुलिस आयुक्त ने बताया कि महिला अपराधों पर अंकुश लगाने और सुरक्षित माहौल तैयार करने के उद्देश्य से इन टीमों का गठन किया है. गरबा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छेड़छाड़ करने वालों, नशे में धुत उपद्रवियों व संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, वहां मौजूद महिलाओं और आयोजकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और आवश्यकतानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तुंरत कार्रवाई होगी. इस दौरान पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय से 13 वाहनों की टीम को रवाना किया, इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, आरके सिंह सहित पुलिस अधिकारी और शक्ति मोबाइल में शामिल महिला व पुरुष पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.

 

Next Post

नायता मुंडला बस स्टैंड शुरू, नवलखा को कराया खाली

Tue Sep 23 , 2025
इंदौर. सोमवार से नवलखा बस स्टैंड पूरी तरह से बंद हो गया है. प्रशासन ने नायता मुंडला बस स्टैंड को शुरू करवा दिया है. खास ने यह है कि नवलखा से यात्रियों को प्रशासन ने एआईसीटीएसएल की बसों से निशुल्क नए बस स्टैंड पर भेजा. पिछले दिनों हाईकोर्ट की सिंगल […]

You May Like

मनोरंजन