यमुना की सफाई को लेकर सरकार गंभीर : परवेश

नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) दिल्ली के जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने बुधवार को कहा कि यमुना की सफाई को लेकर सरकार गंभीर है और तीन साल में यमुना के पानी का रंग बदकर दिखायेंगे।

श्री सिंह ने आज यमुना की सफाई अभियान का निरीक्षण किया और दावा किया कि जल्द ही यमुना नदी में बदलाव देखने को मिलेगा और तीन साल में इसके पानी के रंग को बदलकर दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि यमुना में गिरने वाले सारे नालों के ऊपर लगे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी)की क्षमता को बढाया जाएगा और नये एसटीपी लगाये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को यमुना सफाई की कभी चिंता नहीं थी। उनका काम केवल अपने काम के लिए दूसरे को जिम्मेदार ठहराने का रहा है। दिल्ली सरकार के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय भी यमुना की सफाई पर चिंता और निगरानी कर रहे है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कभी यमुना की चिंता नहीं थी, केवल राजनीति करते थे। उनका पूरा जोर अब पंजाब में अपनी सरकार बचाने पर है। अब वह राज्यसभा से आते हैं या पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने कितने पाप किये वे धीरे धीरे खुलेगें। दिल्ली वालों के टैक्स की चोरी हुई। जिस प्रोजेक्ट को एक साल में पूरा होना था उसे पूरा होने में तीन साल लग गये जिसे पैसे का नुकसान हुआ।उन्होंने कहा कि कई सालों से यमुना में छठ नहीं मनाया जाता था लेकिन इस बार बड़े स्तर पर यमुना किनारे छठ मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डीडीए यमुना रिवर फ्रंट बनाएगी। यमुना में फेरी चलने का काम काम चल रहा है, जिसमें एक ही पिक अप और एक ही जगह ड्रॉप होगा। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील है कि यमुना को साफ करने के लिए साथ दें।

 

 

Next Post

तेजस में जीवन रक्षक प्रणाली का अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सफल परीक्षण

Wed Mar 5 , 2025
नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के लिए देश में ही विकसित ऑन-बोर्ड ऑक्सीजन जनरेटिंग सिस्टम (ओबीओजीएस) आधारित जीवन रक्षक प्रणाली का अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सफल परीक्षण किया है। यह एक अत्याधुनिक प्रणाली है जिसे […]

You May Like