घर-घर जाकर ईकेवाईसी अपडेशन कराना होगा

रीवा: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में टीएल पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों का स्वयं अध्ययन कर उनमें तथ्यपूर्ण प्रतिवेदन दर्ज कराएं. प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करके विभाग की रैंकिंग में सुधार करें.

लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास करें. इस बात का ध्यान रखें कि विभाग सी और डी रैंकिंग में न रहे. राजस्व विभाग, गृह विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पीएचई तथा खाद्य विभाग में बड़ी संख्या में आवेदन पत्र लंबित हैं. इनके निराकरण के लिए विकासखण्ड स्तर तक शिविर लगाकर प्रकरणों को निराकृत करें.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर विशेष ध्यान दें. जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रम विभाग के प्रकरणों तथा जन्म-मृत्यु पंजीयन से संबंधित आवेदनों का सात दिवस में निराकरण कराएं. साथ ही समग्र पोर्टल में घर-घर जाकर ई केवायसी अपडेशन कराएं. इसमें प्रगति संतोषजनक नहीं है. बैठक में डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

अस्पताल संचालक गया जेल

Tue Sep 9 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत सिंघई पेट्रोल पम्प के सामने गत दिवस पत्रकार पर जानलेवा हमला करनवाने वाले आरोपित स्मार्ट सिटी अस्पताल संचालक अमित खरे को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक सुनील सेन 40 वर्ष निवासी त्रिपुरी […]

You May Like