साइबर अपराध से बचाव के लिए सेफ क्लिक अभियान शुरू

इंदौर: बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के लिए प्रदेशव्यापी सेफ क्लिक 2026 अभियान बुधवार से शुरू हो गया. अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रविंद्र भवन में किया. कार्यक्रम में इंदौर से पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए.
24 जून से 8 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य आमजन को इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग सिखाना तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष सेफ क्लिक 2025 अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए थे, जिससे साइबर अपराधों में कमी दर्ज की गई. इसी के चलते इस वर्ष इसका दूसरा संस्करण शुरू किया है.

अभियान के तहत इंदौर सहित पूरे प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, तकनीकी संस्थान, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बैंक, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. नुक्कड़ नाटक, रैली, पोस्टर व पंपलेट और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और साइबर दोस्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रचार प्रसार किया जाएगा. अभियान के जरिए छात्रों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित सभी वर्गों को . साइबर हाइजीन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों के निर्देशन में यह अभियान जिला से लेकर ग्राम स्तर तक संचालित किया जाएगा.

खुद जागरूक बनें, दूसरों को भी करेंः पुलिस कमिश्नर

इंदौर में पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत साइबर जागरूकता से जुड़े पोस्टर, बैनर और पेम्पलेट्स के विमोचन के साथ की गई. इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि साइबर अपराध लगातार नए-नए तरीकों से सामने आ रहे हैं, जिनसे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे खुद सतर्क रहें और परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें.

Next Post

राम मंदिर ट्रस्ट दान विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ताओं को अगले सप्ताह दोबारा मेंशन करने का दिया निर्देश

Thu Jun 25 , 2026
नयी दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को इस मामले को अगले सप्ताह यानी सोमवार, […]

You May Like