जूता काण्ड के विरोध में कांग्रेस सेवादल का मौन अनशन

सतना:कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष बरमेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय न्यायिक इतिहास में बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण घटना हुई है। न्याय के मंदिर में देश के सर्वोच्च न्यायालय के अन्दर न्याय को नीचा दिखाने के लिये एक पढ़े लिखे व्यक्ति ने न्याय को जूता दिखाया है।सभ्य सामाज को बचाने के लिये जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समक्ष सिविल लाईन चौराहे से इस घटना के विरोध में मौन अनशन किया गया।

अनशन का शभारम चरखा से सूत कातकर किया गया जबकि अनशन का समापन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा द्वारा कराया गया। कार्यकम मे प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव रामप्रताप कुशवाहा लाला, कांग्रेस सेवादल के साहित्य विभाग के राष्ट्रीय संयोजक रमेश द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी के०डी० चतुर्वेदी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रितेश त्रिपाठी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सिंह, सेवादल के शहर अध्यक्ष आनंद सेन, आई०डब्ल्यू०सी० कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ० डी०पी० प्रजापति, जनपद सदस्य सीमा बागरी, विमलेश त्रिपाठी, बलिराम सिंह पटेल, हर्ष तिवारी, डॉ० विवेक अग्निोत्री, रमाशंकर पाठक, जाकिर खान, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, राजललन सिंह, युवराज सिंह बागरी, सुग्रीम वर्मा, दिग्विजय सिंह बागरी, रामबिहारी विश्वकर्मा, रामनरेश दाहिया, देव पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह सहित कांग्रेस सेवादल के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Next Post

अवैध नशीली कफ सिरप परिवहन करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon Oct 13 , 2025
सतना:अवैध नशीली कफ सिरप परिवहन करने वाला फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में अमरपाटन पुलिस ने सफलता हासिल की है.मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी निरी. विजय सिंह परस्ते और उनके दल ने मुखबिर सूचना के आधार पर आई टी आई अमरपाटन के पास से आरोपी रोजी खान के कब्जे […]

You May Like