तमिलनाडु: करूणानिधि की मूर्ति को किया गया अपवित्र, द्रमुक और सहयोगियों ने की निंदा

चेन्नई, (वार्ता) तमिलनाडु के सलेम जिले मे द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दिवंगत संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की मूर्ति पर मंगलवार को काला पेंट छिड़ककर उसे अपवित्र किया गया। इस घटना की द्रमुक और उसके सहयोगियों सहित अन्य दलों ने कड़ी निंदा की

जैसे ही विरोध प्रदर्शन बढ़ा, अधिकारी तुरंत हरकत में आए और मूर्ति को साफ कर तनाव कम किया।

सत्तारूढ़ द्रमुक के सहयोगियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

Next Post

तमिलों के एकजुट होने पर दिल्ली टीम का भगवा प्रोजेक्ट सफल नहीं होगा: स्टालिन

Wed Jul 16 , 2025
चेन्नई (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ़ 10 महीने बाकी हैं और राजनीतिक पारा गरमाया हुआ है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज ज़ोर देकर कहा कि जब तक तमिल एक झंडे तले एकजुट रहेंगे, दिल्ली की किसी भी टीम का भगवा प्रोजेक्ट कभी सफल नहीं […]

You May Like