रामपुरा के पास तूफान वाहन पलटा, मन्नत कार्यक्रम से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 8 घायल

नीमच। रामपुरा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण पलटी तूफान (चारपहिया वाहन) दुर्घटना में 2 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग सावन गांव से एक मन्नत कार्यक्रम में शामिल होकर अंतरालिया (भानपुरा क्षेत्र) की ओर जा रहे थे। तभी बैसला के पास होटल पटेल श्री के सामने अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।

हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का इलाज सिविल हॉस्पिटल रामपुरा में जारी है।

Next Post

पिपलियामंडी में सूने मकान में लाखों की चोरी, फर्श पर खून मिलने से सनसनी

Sat May 2 , 2026
पिपलियामंडी। नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच शुक्रवार रात अजय टॉकीज रोड क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान चोरों के घायल होने के संकेत भी मिले हैं, जिससे घटना और सनसनीखेज हो गई। […]

You May Like

मनोरंजन