स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, युवती गंभीर घायल

भिंड। परासनी से सेवढ़ा की ओर बाइक से जा रहे तीन लोगों की स्कॉर्पियो से हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे में 24 वर्षीय अभिषेक पुत्र राम मिलन, निवासी जैतपुरा तथा 16 वर्षीय राज पुत्र नेपाल यादव, निवासी परासनी (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय प्रिंसी पुत्री नेपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कायाकल्प अवॉर्ड से सम्मानित हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मक्सी

Sat Jul 18 , 2026
मक्सी, मक्सी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ने स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर कायाकल्प अवॉर्ड प्राप्त कर शाजापुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है. यह सम्मान स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है. […]

You May Like